प्रयागराज, अगस्त 10 -- ज्वाला देवी बालिका विद्या मंदिर में रविवार को आरएसएस की ओर से रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों से कहा कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक है। राष्ट्र रक्षा के संकल्प का पर्व है। संघ की ओर से मनाए जाने वाले छह उत्सवों में रक्षाबंधन प्रमुख है। अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने की। मंच संचालन व्यवस्था प्रमुख छवीपाल सिंह ने किया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व मताएं-बहनें कार्यक्रम में शामिल रहीं। इसी क्रम में रज्जू भय्या नगर के अयोध्यापूरी बस्ती में भोला नाथ कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। प्रो. सतपाल ने कहा कि रक्षाबंधन समाज को एक दूसरे की रक्षा करने और एकजुट रहने का संकल्प का पर्व है। इस अवसर पर रवि प्रकाश, सत्येंद्र, आत्मादेव, भूपेंद्र आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.