कानपुर, दिसम्बर 14 -- सिद्धेश्वर गणेश मंदिर बर्रा डी ब्लॉक से रविवार को गौ यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करना था। इस यात्रा का नेतृत्व गूगल गोल्डन बाबा स्वामी मनोजानंद महाराज और सिद्धेश्वर मंदिर के महंत धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया। यात्रा में ऑस्ट्रेलिया से आए विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी हरि शरण महाराज, मंगलामुखी किन्नर मन्नत मां नंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर गोरखपुर से आरके नाथ योगी, प्रकाश आनंद महाराज, दंडी आश्रम समाज सेवक राजेश तिवारी आदि रहे। यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर से जाकर पंचमुखी पनकी धाम मंदिर में जाकर समाप्त हुई, जहां गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...