प्रयागराज, जुलाई 9 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर की ओर से संगठन का 77वां स्थापना दिवस पर बुधवार को ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, जगत तारन डिग्री कॉलेज, बाल विद्या मंदिर और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में मुख्य वक्ता प्रांत शोध कार्य संयोजक सर्वेश सिंह ने कहा कि 'ज्ञान, शील, एकता ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही राष्ट्र प्रथम भावना के साथ काम किया है। अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह परिहार ने की। प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष ने कटरा स्थित परिषद कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। स्टूडेंट्स फॉर सेवा की राष्ट्रीय संयोजक कुमारी पायल ने कहा कि परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्म...