बस्ती, सितम्बर 16 -- बस्ती। इंजीनियर्स-डे पर लोक निर्माण विभाग में रक्तदान शिविर, हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ अधीक्षण अभियंता सिंचाई ई. सुरेंद्र मोहन वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि ई. संजीव कुमार, महासंघ के जनपद अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह ने डॉ. एम विश्वेश्वरैया और ई. आरके दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक असाधारण इंजीनियर, एक कुशल प्रशासक और राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने अपने ज्ञान और इंजीनियरिंग कौशल का इस्तेमाल देश की प्रगति के लिए किया। उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में एक कृष्णराज सागर बांध का निर्माण है। हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने के लिए एक बाढ़ सुरक्षा प्रणाली भी डिजाइन की। उनके योगदान को देखते हुए और इंजीनियरिंग पेशे के प्रति सम्मान जताने के...