पटना, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुभाष चंद्र बोस नगर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें 300 से अधिक लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता किसान संघ के प्रचारक हेमराज ने राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका, संगठन की आवश्यकता एवं संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. शोभा रानी ने परिवार में समरसता एवं संस्कारों के महत्व पर विचार व्यक्त किया। रंजू श्रीवास्तव ने भी पारिवारिक एकता पर विचार रखे। धर्म जागरण के उदासीन मठ से पधारे धरम जी ने आध्यात्मिक, धार्मिक विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर नारायण ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...