बक्सर, जनवरी 15 -- कार्यक्रम बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ ने मनाया भारतीय सेना दिवस वीर नारियों का सम्मान व प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम हुआ फोटो संख्या 25 कैप्शन - गुरुवार को सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक की पत्नी को सम्मानित करते पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ बक्सर के प्रांगण में गुरूवार को 78 वां भारतीय सेना दिवस उल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस दौरान देश की सीमाओं पर तैनात प्रहरियों को जहां नमन किया गया, वहीं शहीद परिवारों व पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियों के साथ मुख्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण तरीके से सम्मानित किया गया। सेना दिवस के इस अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या ...