हरदोई, जनवरी 15 -- सुरसा। ब्लाक मुख्यालय स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन में क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही। मुख्य वक्ता प्रतोष प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख अवध प्रान्त रहे जबकि शिवस्वरूप विभाग संघ चालक, रामप्रताप सह जिला कार्यवाह, दिवाकर खंड कार्यवाह, राजेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन यतीन्द्र मिश्र ने किया। पारसनाथ, श्यामसुंदर, आशुतोष, श्यामजी मिश्रा, हर्षित द्विवेदी ज्ञानू, आशीष सिंह, राजबहादुर वर्मा, रजनीश वर्मा, श्रवण कुमार पाण्डेय, गौरव ठाकुर विधायक प्रतिनिधि, अनिल सिंह, उदय प्रताप पाल, कमलेश सिंह, सत्यपाल सिंह, मुकेश अवस्थी, सुनीत...