रिषिकेष, जनवरी 28 -- हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक थे। उनको पंजाब केसरी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.