रांची, फरवरी 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के बिनगांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को मातृ शक्ति पर केंद्रित एक दिवसीय सप्तशक्ति संगम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा अनिमा कुमारी, मुख्य वक्ता रीना कुमारी, पूनम कुमारी एवं संयोजिका रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुटुंब व्यवस्था, भारतीय संस्कारों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति मातृ शक्ति में जागरूकता का विकास करना रहा। कार्यक्रम में अतिथि परिचय एवं स्वागत रूना दीदी एवं प्रीती दीदी द्वारा किया गया। वहीं विद्यालय की दीदी उषा कुमारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता रीना कुमारी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए पांच परिवर्तन स्वदेशी वेशभूषा, स्वदेशी भ्रमण,...