जमशेदपुर, जनवरी 14 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम की ओर से कदमा स्थित जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में स्वामी विवेकानंद जयंती सह समर्पण दिवस पर राष्ट्र की समृद्धि में महिलाओं के योगदान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला महिला आयाम प्रमुख विजया लक्ष्मी ने विषय प्रवेश कराया। प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने महिलाओं के राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विचार रखे। संचालन रीना परितोष ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन योगिता नायडू ने दिया। कार्यक्रम में कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...