सहारनपुर, नवम्बर 14 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष एवं उनके विचारों की आज के युग में प्रासंगिकता विषय पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने उनके द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान, अंग्रेजी शासन के खिलाफ संग्राम तथा समाज सुधार के प्रयासों पर भी विचारों को गंभीरता से व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय नायक बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्र के महान नायकों के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान डॉ. त्रिसुख सिंह, डॉ. र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.