मेरठ, जनवरी 28 -- गंगनहर किनारे प्रकृति की गोद में संचालित गुरुकुल देव ऋषि में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान और अति विशिष्ट अतिथि मेडा संजय कुमार मीना ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। डॉ. सांगवान कहा कि गुरुकुल देव ऋषि वैदिक परंपरा के साथ बच्चों को आधुनिक शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण के काम में जुटा हुआ है। मेडा वीसी संजय कुमार मीना ने गुरुकुल के छात्रों से अपनों सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ मनोज सिवाच, गुरुकुल प्रबंधक प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, आशीष सैनी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.