भागलपुर, सितम्बर 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना को 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी कार्यक्रम उत्साह से मनाया जा रहा है l इस कड़ी में परबत्ती स्थित रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया l नगर कार्यवाह कुमार शुभेंदु सिंह समेत अन्य अतिथि गण ने शस्त्र पूजन किया l इसके उपरांत विभाग संयोजक चित्ती (प्रज्ञा प्रवाह) राजीव शुक्ल का बौद्धिक सत्र हुआ। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में प्राचीन काल से शस्त्र पूजन की प्रथा रही है l वहीं स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.