लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर फेज-दो के विशेष खंड में हिंदू सम्मेलन के आयोजन में मुख्य अतिथि चौक पक्कापुल स्थित श्रीलेटे हुए हनुमान मंदिर के प्रमुख डॉ. विवेक तांगड़ी ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। साथ ही जाति पाति के भेद से ऊपर उठकर संगठनात्मक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र और समाज को सशक्त दिशा प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन मिश्रा ने संघ के पांच मंत्रों पर प्रकाश डाला। कहा कि संघ के इन्हीं सिद्धांतों को अपनाकर देश और समाज परम वैभव की ओर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैप्टन एचएस सेंगर ने कहा कि हिंदू समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे सामाजिक एकता और चेतना सुदृढ़ हो। डॉ. नीलम गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.