औरैया, फरवरी 5 -- औरैया, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के प्रभारी सचिव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान जनपद में वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। यह अभियान दो जनवरी से 31 मार्च तक जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा सुलह-समझौते के माध्यम से पारिवारिक वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, विद्युत, शमनीय आपराधिक एवं लघु प्रकृति के मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए शहरी क्षेत्रों, कस्बों एवं ग्रामीण अंचलों में प्रचार वाहनों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। इसके साथ ही शरदोत्सव प्रदर्शनी एवं नुमाइश में स्टॉल व शिविर लगाकर पंपलेट व स्टीकर वितरित किए जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.