मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। नगर के गणेशगंज स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की तरफ से घोष टोली के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय घोष दिवस (महाशिवरात्रि) पर घोष वादन कर देवाधिदेव महादेव को स्वरांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शंख, आनक, प्रणव, वेणु से घोष वादन कर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक अंगराज सिंह के पाथेय के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय घोष दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाशिवरात्रि के दिन मनाता है। यह शारीरिक अनुशासन, सामूहिकता और भारतीय वाद्य यंत्रों की परंपरा को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में लयबद्धता, अनुशासन और देशभक्ति का संचार करना है। वर्ष-1927 से शुरू होकर यह आज एक संगठित संगीत साधना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.