बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। वर्धमान कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई का सात-दिवसीय विशेष शिविर यूथ फॉर स्किल डेवलपमेंट कौशल विकास हेतु युवा का भव्य शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय,रसूलपुर पिर्थी आदमपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वर्धमान कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति खन्ना एवं मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्षा एवं वर्धमान शिक्षक संघ की अध्यक्षा प्रोफेसर शशि प्रभा, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मेघना अरोड़ा एवं डॉ बबीता चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित किए। स्वयंसेविका शिल्पी और काजल लाहौरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघना अरोड़ा एवं डॉ बबीता चौधरी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। डॉ. मेघ...