मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता गणतंत्र दिवस पर बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विवि परिसर में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र और शिक्षक राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने घोषणा की कि 19 फरवरी को बीआरएबीयू में जेबी कृपलानी शोध पीठ का उद्घाटन होगा। उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार पद्मभूषण राम बहादुर राय करेंगे। कुलपति ने कहा कि बीआरएबीयू अपने हीरक जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस वर्ष में हमारा संकल्प है कि बीआरएबीयू को सभी विवि से आगे लेकर जाएं। यहां शोध की गुणवत्ता उच्च कोटि की हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। इस वर्ष बीआरएबीयू नैक मूल्यांकन भी कराएगा। वीसी ने कहा कि विवि परिसर में भारत माता की प्रतिमा लगेगी। इसके अलावा इसी वर्ष ...