बरेली, जनवरी 1 -- आंवला। नागरिक सुरक्षा का विस्तार के लिए अधिकारियों ने सभासदों के साथ बैठक की और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बुधवार को नगर पालिका में बैठक में नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन का कार्य राष्ट्र की सुरक्षा और निर्माण है। वह आपदाओं के समय नागरिकों को बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर में संगठन का विस्तार करते हुए 50 लोगों की समिति बनाई जानी है, लेकिन इसमें राजनैतिक व्यक्ति को स्थान नहीं मिलेगा, यदि कोई व्यक्ति जानकारी छिपाते हुए सदस्य बन जाता है, तो राष्ट्र की सुरक्षा का मामला होने के कारण एक्ट की धारा 6 में उसे पृथक कर दिया जाएगा। समिति का सदस्य किसी भी प्रकार से पुलिस से नहीं जुड़ा होगा और न ही इस आधार पर उसे कोई वरीयता मिलेगी। एसडीएम विदुषी सिंह, अधिशासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.