रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और विवेकानंद कन्याकुमारी, केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर गुरुवार को युवा संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। लगभग 30 से 35 प्रतिशत युवा भारत की जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो देश की सबसे बड़ी एसेट (संपत्ति) हैं। जीवन में सकारात्मक कार्य करना या न करना व्यक्ति की पसंद हो सकती है, लेकिन नकारात्मक कार्य बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ हेमेंद्र कुमार भगत ने पुष्प एवं पुस्तक देकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.