पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता सह क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख हरीश रौतेला, मुख्य अतिथि विष्णु दास महाराज और विशिष्ट अतिथि रिचा वार्ष्णेय, कवियत्री उन्नति भारद्वाज, कवियत्री सरोज सरगम ने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता अचंल गुप्ता ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों अलावा एकल गीत और अन्य प्रस्तुतियां रहीं। कवियत्री उन्नति ने अपनी कविता के माध्यम से अपनी बात को रखा। दीप प्रज्वलन के उपरांत मुख्य वक्ता सह क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख हरीश रौतेला ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वर्णिम शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने इतिहास प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू है...