रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। आचार्य विद्यासागर महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि धर्म सागर महाराज एवं मुनि भाव सागर महाराज के सान्निध्य में अहिंसा रक्षा पद यात्रा चल रही है। इसके अंतर्गत रविवार को जरिया ग्राम में आहारचर्या संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मुनि भावसागर महाराज ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा व्यक्ति, परिवार, धर्म और संस्कृति की सुरक्षा है। राष्ट्र हमारा घर, परिवार और समाज है। राष्ट्र की रक्षा ही नागरिकों का धर्म है। आप राष्ट्र के पहरेदार बनें। राष्ट्र अहिंसा का, शांति का दूत है। हमारी संस्कृति महान है। हमारी सभ्यता दुनिया से निराली है। उन्होंने कहा कि देश एक मंदिर है। हम उसके पुजारी हैं। अहिंसा का पालन कमजोर लोग नहीं कर सकते। राष्ट्र अरबों लोगों की जिंदगी का नाम ह...