सोनभद्र, जनवरी 27 -- अनपरा,संवाददाता। एमईआईएल अनपरा एनर्जी द्वारा राष्ट्र का 77 वां गणतन्त्र दिवस आवासीय परिसर में उत्साह पूर्वक मनाया।स्टेशन हेड आनन्द कुमार सिंह ने ध्वज फहराने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने सम्बोधन में कहा कि अनपरा सी उप्र शासन की मांग के अनुसार विद्युत उत्पादन कर राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही है। विपरीत हालात में भी बेहतरीन उत्पादन कर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का सतत प्रयास जारी रहेगा। 49 कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्होने सम्मानित भी किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। इस मौके पर ओएण्ड एम हेड संतोष कुमार दुबे,वरिष्ठ महाप्रबन्धक कुलदीप शर्मा, महाप्रबन्धक एसडी सिंह ,वरिष्ठ उपमहाप्रबन्धक एस के द्विवेदी,विवेक श्रीवास्तव सुकेन मिश्रा समेत तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.