अलीगढ़, नवम्बर 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारत के उप प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को रामलीला मैदान से अटल चौक तक "रन फॉर यूनिटी" पदयात्रा का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई दौड़ अटल चौक सेंटर प्वाइंट पर समाप्त हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल न केवल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे, बल्कि वे उस युग के महान संगठनकर्ता थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का सपना साकार किया। कहा कि पटेल ने कठिनतम परिस्थितियों में भी देश को विभाजन की वेदना से उबारते हुए एक सशक्त, संगठित राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.