बागपत, मार्च 18 -- शहर के रेलवे रोड स्थित आर्य समाज प्रवचन हॉल व बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेते हुए आर्य जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए आहुति दी। इस विद्वानों ने यज्ञ व वेदों का महत्व बताया। आर्य जनों द्वारा समाज व राष्ट्र की उन्नति की कामना करते हुए यज्ञाग्नि में आहुतियां दी गई। गुलाब चंद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ अग्नि संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ के आयोजनों से वैदिक, शारीरिक तथा सामाजिक उन्नति होती है। यज्ञ के ब्रह्म गुलाब चन्द शास्त्री व यजमान राजकुमार आर्य रहे। वहीं पट्टी चौधरान आर्य समाज द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्राह्म सोमेन्द्र तथा यजमान विजेन्द्र सिंह रहे। इस दौरान डा.ओमवीर आर्य, प्रीतम सिंह आर्य, हरवीर सिंह, सत्यपाल पथौलिया, इंद्रपाल, सुरेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश...