रुद्रपुर, फरवरी 22 -- शांतिपुरी, संवाददाता। रविवार को शांतिपुरी के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत शिवानंद महाराज, राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला प्रचारक रेखा भाटिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भगत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता संत शिवानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा केवल नेताओं का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने हिन्दू समाज से संगठित होकर संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। रेखा भाटिया ने परिवारों से बच्चों को संस्कारित वातावरण देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में हीरावती माधवानंद जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र...