मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मिर्जापुर। अदलहाट के भुईली मंडल में सकल हिंदू समाज समिति की तरफ से मंगलवार को भुईली खास बाजार स्थित गिरिजा माता मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों पर गहन मंथन करना था। सम्मेलन का शुभारंभ पारंपरिक हवन-पूजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। 'श्री राम जय राम' के उद्घोष के साथ कीर्तन शुरू किया गया। इससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला मंत्री कृष्ण गोपाल, मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं ग्राम प्रधान अनीता जायसवाल, शिशु मंदिर के पूर्व प्राचार्य चंद्रभूषण तिवारी और राम सुरेश महाविद्यालय के प्राचार्य (पूर्व संघचालक) डॉ. देवी प्रसाद शामिल रहे। मुख्य वक्ता डॉ. देवी प्रसाद सिंह ने ...