बगहा, फरवरी 19 -- बगहा, हमारे संवाददाता। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था (ॅङररर) एवं पांडिचेरी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह 'सिल्वर जुबली कैंपस' में विगत माह को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय 'आइकॉन' सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को राष्ट्रीय 'आइकॉन ' सम्मान दी गयी। यह सम्मान समाज,साहित्य, लेखन में जन जागरूकता पैदा करने के लिए प्रो.तिवारी को दिया गया है।सम्मान में प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो,शॉल शामिल है। जानकारी हो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य ज्ञानाक्षर सम्मान, हिन्दी भूषण श्री सम्मान ,सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान, डॉ आम्बेडकर सम्मान प्रात हो चुका है।उल्लेखनीय है कि प...