अल्मोड़ा, दिसम्बर 29 -- गनियाद्योली पाली निवासी भावना रावत का चयन अंडर 19 राष्ट्र स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह दो जनवरी से सात जनवरी तक ग्वालियर में प्रस्तावित नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पाली निवासी वीरेंद्र सिंह रावत हॉली की होनहार खिलाड़ी हैं। उनके चयन पर पूर्व विधायक करन माहरा, अगस्त साह, जुबैद अहमद, धीरेंद्र बिष्ट, हरीश मनराल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संजय बिष्ट, सुकृत साह ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...