वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। बालकों की 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल चैंपियनशिप (अंडर 19) सोमनाथ (गुजरात) में 27 से 31 जनवरी तक खेली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी के विकास इंटर कालेज के छात्र नागेश्वर सिंह और आयुष कुमार भी शामिल हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस सत्र में अब तक कालेज के 17 बालक, बालिका सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक वर्ग में नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में खेल चुके हैं। अभी सीनियर बालिका टीम घोषित नहीं हुई है। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शम्पू ने खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.