गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। देशव्यापी राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों और आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर नगर निगम बैंक रोड से गोलघर होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताएं वापस लेने, मनरेगा बहाल करने, आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली बिल माफी तथा गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने जैसी मांगों को लेकर नारेबाजी की। सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सभा में राज्य स्तरीय समिति सदस्य राजेश साहनी समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर-किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। बांसगांव और उरुवा ब्लॉक में भी ज्ञापन सौंपकर...