आगरा, जनवरी 2 -- थाना क्षेत्र के लाल बादरा गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव मफलर से बने फांसी के फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। गुरुवार की देर रात लाल बादरा गांव के बाहर आम के पेड़ पर ग्रामीणों को एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। घटना की जानकारी कोतवाली पटियाली पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर पटियाली लोकेश भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान गांव लाल बादरा निवासी 22 वर्षीय रजत पुत्र रविकांत के रूप में हुई है। युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर मफलर से बने फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना के संबंध में अभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.