गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया और सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में एनएचएम कर्मचारियों के लिए पूरे देश में एक समान नीति बनाने की मांग की। जनपद में करीब दो हजार कर्मचारी एनएचएम के तहत कार्यरत हैं। अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना दिया। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम से जिले में करीब दो हजार चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, डाटा इन्ट्री आपरेटर, नर्सिंग आफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एसटीएस, एसटीएलएस, सीएचओ, पब्लिक हेल्थ कैडर स्टाफ, टीबीएचवी, एंबुलेंस सेवा 108,102 कंपनियों के अधीन कर्मचारी कार्यरत हैं। लेकिन अधिकांश कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.