जौनपुर, मार्च 17 -- सतहरिया। पंवारा में स्थित आदर्श विद्यालय में रविवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ प्रार्थना से की किया गया। लोगों ने पुष्पों की होली खेली और एक-दूसरे को भाईचारा, आपस में परस्पर प्रेम बनाएं रखने एवं आपसी सद्भाव के इस त्यौहार पर बधाई दिया। कलाकारों ने पारंपरिक एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुतकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। लोग होली के मस्ती में डूब गए। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक ने कहा कि यह त्यौहार सभी समाज को जोड़ने में सेतु का काम करता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति का सम्वाहक है। इस लिए इसे हमेशा अक्षुण्य बनाएं रखना चाहिए। आयोजक खण्ड कार्यवाह आरके शर्मा ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...