महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फरेंदा के मिनी स्टेडियम से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न चौराहो से पथ संचलन कर स्वयं सेवको ने राष्ट्र गौरव,राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्म रक्षा का संदेश दिया। प्रांत प्रचारक रमेश ने मां भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मां भारती के सेवा का संकल्प लिया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयं सेवक में नई उर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। राष्ट्रीय सेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए। केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन इसकी स्थापना की थी। वर्तमान में भारत सहित कई देशो में एक करोड़ से अधिक स्वयंसेवक मां भारती की सेवा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.