हजारीबाग, फरवरी 5 -- बरही प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न मोहल्लों में संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया। बरही के शिव मोहल्ला बेंदगी, पुरहारा, आंबेडकर नगर और शबरी नगर में बच्चों के बीच सेवा उपक्रम के तहत नये वस्त्र का वितरण करते हुए संघ के सदस्यों ने कहा कि, है पावन कर्तव्य हमारा, नहीं दया एहसान है। सेवा उपक्रम में डॉ विनोद साव, त्रिवेणी साव, अरविन्द कुमार, रविशंकर साहु, बसंत सिंह, राजेन्द्र केशरी समेत अन्य लोग शामिल थे। शबरी नगर संस्कार केन्द्र में राष्ट्र सेविका कशिश केशरी और रेणु देवी ने वस्त्र वितरण किया। फोटो बरही पी 2: बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच वस्त्र वितरण करते संघ के सदस्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.