अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के शताब्दी वर्ष पर अयोध्या महानगर के राम लला नगर के राजकोट बस्ती में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमें संगठित रहना होगा। कलयुग में संगठन ही शक्ति होती है। हमारा देश हजारों साल तक गुलाम रहा यदि हम संगठित होते तो पराधीन नहीं होते। कहा कि हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा। सनातन की शक्ति को मजबूत करने के लिए हमें बटने से बचने की जरूरत है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि हमें कटना, बटना और छटना नहीं है बल्कि एकजुट रहना है। आरोप लगाया कि लगातार सनातन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, हमें इस कुचक्र के विरुद्ध ड...