छपरा, दिसम्बर 14 -- दरियापुर। प्रखंड की सुतिहार व पिरारडीह पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों व पदाधिकारियों ने संगठन की सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को सदस्यता अभियान चलाया। संघ के पदाधिकारियों व प्रचारकों ने घर घर जाकर लोगों के बीच संगठन के कार्यों व उसके उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही इससे जुड़ने की अपील की। प्रचारकों ने ग्रामीणों को बताया कि इस संगठन से हर आदमी जुड़ सकता है। यह संगठन राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करता है। काफी संख्या में ग्रामीण इस संगठन से जुड़े।राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला प्रचारक मिथिलेश कुमार,स्थानीय प्रखंड के प्रचार प्रमुख राजेश तिवारी उर्फ गोपाल तिवारी,संजय कुमार,मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमंत बाबा, उपमुखिया जय कन्हैया,सुनील गुप्ता,मुकेश शाह आदि शामिल थे। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.