आगरा, मार्च 31 -- शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 770 ग्राम नशीले पाउडर डायजापॉम समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रविवार को असलम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मुहल्ला बड्डूनगर कासगंज को अफजलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 770 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट समेत संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.