सीवान, जनवरी 16 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। रघुनाथपुर बाजार शहीद मैदान में भगत सिंह संयुक्त विद्यार्थी शाखा के तत्वावधान में गुरुवार, 15 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मकर संक्रांति उत्सव सह दही-चिउरा भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के सारण विभाग प्रचारक चंदन कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख संदीप जी, खंड कार्यवाह विजय शंकर जी, सह खंड कार्यवाह अविनाश कुमार, शारीरिक शिक्षण प्रमुख सतीश पांडेय, शशि प्रकाश, रजनीश कुमार, अनिल जी, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नरेश मद्धेशिया, बिट्टू कुमार, गोधन चौबे बाबा, श्यामनंदन, सतेंद्र जी, धर्मेंद्र चौरसिया, कौशल कुमार, राज कुमार व प्रशांत कुमार समेत कुल लगभग 60 स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मकर संक्रांति के पारंपरिक दही-चिउरा भोज का...