संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यह कार्यक्रम में विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया। पथ संचलन कार्यक्रम कस्बे में स्थित राम जानकी मंदिर से शुरू होकर कस्बा होते हुए गौरीराई हनुमान मंदिर से वापस पुनः राम जानकी मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के स्थानीय कस्बे में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजया दशमी पर्व मनाया गया। संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में नगर पंचायत धर्मसिंहवा स्थानीय कस्बे में लोगों ने पुष्प वर्षा की। संघ द्वारा पथ संचलन के दौरान लगाए गए नारों से पूरा कस्बा गूंज ...