प्रयागराज, अप्रैल 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर संघ चालक 90 वर्षीय डॉ. शालिग्राम पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को शाम छह बजे रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। ज्येष्ठ पुत्र सुदेश ने मुखाग्नि दी। शालिग्राम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयाग महानगर के पूर्व संघ चालक होने के साथ ही श्री जगन्नाथ महोत्सव समिति ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य रहे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुट्ठीगंज स्थित अपने आवास पर भोर चार बजे अंतिम सांस ली। श्री जगन्नाथ महोत्सव समिति ट्रस्ट के संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि डॉ. शालिग्राम 1950 से आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि वह विश्व आयुर्वेद परिषद में सक्रिय पदाधिकारी रहे। 'गाव:सर्वसुखप्रदा:'नाम से 136 पृष्ठ की आयुर्वेद संबंधी पुस्तक भी लिखी थी। इसमें विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.