आरा, फरवरी 10 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित चंद्रिका भवन कुशवाहा ब्रदर्स में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता स्व. परमेश्वर दयाल कुशवाहा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. कुशवाहा जीवन भर कृषि और किसानों की सेवा में समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, नई तकनीक एवं सुविधाएं उपलब्ध कराकर कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से अनेक किसानों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। स्व. परमेश्वर दयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता भी थे। वृंदावन के कलाकारों की ओर से गीता पाठ प्रस्तुत किया गया। मौके पर धर्मपत्नी कमला देवी, विवेक सिंह, आशीष, आयुष, अमन व अपूर्व सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.