मधेपुरा, दिसम्बर 12 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में व्यापक गृह संपर्क अभियान जारी है। प्रत्येक परिवार में संपर्क कर पत्रक वितरण के लिए उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल परिसर में संगठन कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यवाह रिंकू सिंह ने की। बैठक में संघ के 100 वर्षों से अब तक किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। गृह संपर्क के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 लिखित पत्रक एवं पुस्तक का वितरण कर रहे हैं। व्यक्ति निर्माण की पद्धति राष्ट्र और समाज सेवा जैसे कार्यों से लेकर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन, कुटुंब प्रबोधन, स्वाधारित जीवन शैली, स्वदेशी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.