बलरामपुर, जनवरी 13 -- ललिया संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा के परिसर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। सम्मेलन में विकास खंड हर्रैया सतघरवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेन्द्र ने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में संगठन, अनुशासन और सेवा भावना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को रचनात्मक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ते हैं। जिला प्रचारक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर पूरे जनपद में आयोजित...