सुल्तानपुर, दिसम्बर 12 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील क्षेत्र के अर्जुनपुर न्याय पंचायत के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 14 दिसंबर दिन रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता पांच परिवर्तन का पूरा प्रयोग किया जाएगा। यह लंभुआ खंड में पहला सम्मेलन होगा। खंड कार्यवाह अजय पांडे ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गई है। वहां के बाद 18 दिसंबर को सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, 20 दिसंबर को गारवपुर, 21 दिसंबर को शाहगंढ, किंदीपुर, ढेलहा, 23 दिसंबर को नरेन्द्रापुर तथा शिवगढ़ और 25 दिसंबर को परसरामपुर न्याय पंचायत में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...