मेरठ, अक्टूबर 3 -- बहसूमा। विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थानीय स्तर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संघ की परंपराओं और संस्कारों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मुख्य वक्ता सुरेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना, इतिहास और अब तक की कार्ययात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना है। वर्तमान समय में संघ शिक्षा, ग्रामीण विकास, सेवा और जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पथ संचलन बाल शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामराज के प्रांगण से प्रारंभ होकर गली मोहल्ले, मुख्य बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.