शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजहांपुर महानगर के तत्वावधान में केशव भवन कार्यालय पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संघ के द्वितीय सरसंघचालक के जन्मदिवस के अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के कई स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें रवि विभाग प्रचारक, रवींद्र विद्यार्थी प्रचारक, शिल्पी गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा, विमलेश, इशपाल, विकास, रजनीश सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। रक्तदान के माध्यम से समाज में जीवनदान देने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.