रांची, जनवरी 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में नौ जनवरी को राष्ट्र स्तरीय रस्सी कूद प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है। इसके उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। सोमवार को रांची के विधायक सीपी सिंह नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, बुधराम बेदिया और धनंजय सिंह ने लोक भवन में राज्यपाल से मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...