अल्मोड़ा, दिसम्बर 19 -- अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि इनमें माही बिष्ट, चादनी, रजनी नेगी और योगेश बिष्ट शामिल हैं। चयन पर निदेशक सतीश जोशी, डीएम अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी व पूनम जोशी, प्रज्ञा जोशी आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...